Taza Khabar

राजस्थान की सरकारी भर्ती परीक्षा हुई रद्द , RPSC अब दोबारा लेगा एग्जाम

जयपुर
राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 2022 रद्द हो गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नकल के कारण इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है। हाल ही में आरपीएससी ने नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। राजस्थान RPSC EO RO Recruitment 2022 के लिए अब दोबारा परीक्षा होगी। आरपीएसस ने यह माना कि ईओ आरओ भर्ती परीक्षा में नकल हुई थी। जिसके कारण यह एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। इस सरकारी भर्ती के लिए अब दोबारा से परीक्षा करवाई जाएगी।

RPSC EO RO Bharti 2022: निरस्त

राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 14 मई 2023 को विभिन्न केंद्रो पर आयोजित हुई थी। जो अब कैंसिल हो गई है। EO RO Exam Cancel की जानकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रेस नोट के जरिए दी है। जिसमें कहा गया है कि “परीक्षा के आयोजन के दौरान ही परीक्षा शुचिता एंव गोपनीयता भंग होने की पुष्ट जानकारी उपरान्त राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV स्वायत शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2022 (परीक्षा दिनांक- 14.05.2023) निरस्त। समस्त आवेदित अभ्यर्थियों की निकट भविष्य में पुन: होगी परीक्षा।”

बता दें कि इस राजस्थान ईओ आरओ भर्ती परीक्षा 111 पदों के लिए मई 2023 में ली गई थी, जिसमें 196483 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जारी की गई लिस्ट में कुल 311 उम्मीदवार शामिल थे। इस परीक्षा के केंद्रों पर इलेक्टोनिक डिवाइसेस ब्लूटूथ के जरिए नकल हुई थी। जिसे लेकर एफआईआर दर्ज हुई थीं। मामले के मद्देनजर यह पाया गया कि परीक्षा की गोपनीयता असल में खंडित हुई थी। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से सीधा नोटिस देख सकते हैं।

वहीं अब आयोग राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV प्रतियोगी परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा। EO RO Re Exam 2024 कब होगा? इसे लेकर फिल्हाल आयोग ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है लेकिन संभावित है कि अब जल्द ही आयोग दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर देगा। बता दें कि पेपर लीक के कारण देशभर में कई सरकारी परीक्षाएं पहले भी रद्द की जा चुकी हैं।

Related Articles