Uncategorized

देवास जिले में फसल क्षति मुआवजा राशि के वितरण में वित्तीय अनियमितता के आरोप में 18 पटवारियों को बर्खास्त किया गया

देवास, मध्य प्रदेश: देवास जिले में फसल क्षति मुआवजा राशि के वितरण में वित्तीय अनियमितता के आरोप में कुल 18 पटवारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें से 16 पटवारी कन्नौद, खातेगांव और सोनकच्छ अनुभाग के हैं, जिनकी सेवाएं संबंधित अनुभागीय अधिकारियों द्वारा समाप्त की गई हैं।

बर्खास्त किए गए पटवारियों की सूची:
1. बंशीलाल डाबर
2. प्यारसिंह सोलंकी
3. अमित कुशवाह
4. दिनेश सिसोदिया
5. दिलीप यादव
6. भैयालाल नरगावे
7. महेन्द्र मण्‍डलोई
8. नंद किशोर शर्मा
9. अनिरूद्ध यादव
10. अनिल धुर्वे
11. रायसिंह देवड़ा
12. विकास सरोठिया
13. नवीन धीमान
14. अर्जुन वर्मा
15. रामोतार जोनवाल
16. अजय चौधरी

देवास कलेक्टर द्वारा फसल क्षति मुआवजा राशि के वितरण में वित्तीय अनियमितता के मामले में पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है। पूर्व में दो पटवारियों और दो लिपिकों को भी सेवा से बर्खास्त किया गया था।

Related Articles