Uncategorized

3 कंटेनरो में हुई जबरदस्त भिड़ंत से 2 की मौत 3 घायल

 धार के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश घाट पर बड़ा हादसा                                      

धार । धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई आगरा मार्ग के गणेश घाट में इंदौर की ओर से आ रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने के कारण डिवाइडर कूद कर सामने से आ रहे ट्राले में जोरदार बीड़त हो गई। जिसके कारण दोनों ट्रक मैं आग लग गई घाट चढ़ते हुए ट्राले के चालक ने जलती हुई ट्रक में से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसे एंबुलेंस की मदद से धामनोद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अभी और कितने व्यक्ति मौजूद हैं उसका पता नहीं चल पाया है। इस घटना में अभी तक 2 लोगों की जलने से मौत हो गई है। वही 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र धामनोद में किया जा रहा है। यह घटना अधिक ढलान होने के कारण ब्रेक फेल से होना बताया जा रहा है। 

Related Articles