Uncategorized

2022 मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए रहा उपलब्धियों वाला वर्ष

भोपाल। वर्ष 2022 जा रहा है और वर्ष 2023 कुछ दिन बाद प्रवेश करेगा। ऐसे में अगर हम बीते वर्ष की उपलब्धियों की बात करें तो मप्र पर्यटन निगम के लिए बीता वर्ष विशेष उपलब्धियों वाला रहा है। इसमें एक ओर जहां पर्यटकों की सुविधाओं में विस्तार किया गया वहीं, दूसरी ओर पर्यटकों को कई प्रमुख सौगातें भी पर्यटन निगम ने दी। इन सौगातों में लजीज और स्वादिष्ट फूड फेस्टिवल से लेकर नये क्रूज का आनंद, अमृत महोत्सव में पर्यटकों की भूमिका, क्रिसमस सेलिब्रेशन, न्यू ईयर सेलिब्रेशन सहित प्रदेश के पर्यटन निगम को मिलने वाली विशिष्ट पहचान मुख्य रूप से शामिल है।
पलाश में स्वदेशी व्यंजन
मप्र पर्यटन निगम की ओर से राजधानी भोपाल के होटल पलाश रेसिडेंसी में स्वादिष्ट व्यंजन पर केंद्रित फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। अप्रैल में हुए इस फेस्टिवल में पर्यटकों केरल, तमिल असम, बंगाल की लोक संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिला। इसके साथ ही सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के अंतर्गत विजय चौक से इंडिया गेट तक फूड स्टाल लगाया गया। यह स्टाल मप्र पर्यटन निगम ने लगाया जहां लोगों को बघेलखंड, बुंदेलखंड और मालवा के स्थानीय व्यंजन परोसे गये।
क्रूज पर गूंजा घर-घर तिरंगा
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित घर-घर तिरंगा अभियान को अलग ही अंदाज में भोपाल में सेलिब्रेट किया गया। इस अभियान की शुरुआत राजधानी एक लेक प्रिंसेस क्रूज से हुई। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद ने क्रूज से पूरे तलाब का चक्कर लगाया और लोगों से हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। यही नहीं मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए लेक प्रिंसेस क्रूज को एक बार फिर नये क्लेवर में लांच किया गया। पहले से अधिक सुविधाओं के साथ इस क्रूज में पर्यटक बड़ी झील का अब अधिक आनंद ले पा रहे हैं।
मप्र पर्यटन को मिले अवॉर्ड
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए 37वें आईएटीओ वार्षिक सम्मेलन में मप्र पर्य़टन को नवाचार और पर्यटकों को दी जाने वाली बेहतरीन सुविधाओं के लिए कई पुरस्कार मिले। खासतौर से इसमें मप्र पर्यटन को बेस्ट डिजिटल मीडिया का अवॉर्ड दिया गया।

Related Articles