Uncategorized

14 साल के किशोर से 28 साल की महिला ने की जबरिया शादी

महिला के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना । हिमाचल प्रदेश के उना में 28 साल की एक महिला ने 14 साल के युवक से जबरिया शादी की है। जबरिया शादी करने का आरोप, लड़के के पिता ने लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 28 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि वह कुछ समय के लिए बिहार गया हुआ था। पड़ोस में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला ने उसके नाबालिग लड़के से जबरन शादी कर ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। लड़के की उम्र महिला की उम्र से आधी है। लड़का अभी नाबालिग है।

Related Articles