Uncategorized

रूस में दो ट्रामों में टक्कर, 30 लोग घायल

मास्को,। रूस के शहर केमेरोवो में दो ट्रामों की टक्कर हो गई, इस टक्कर में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया कि यात्रियों को ले जा रहे दो ट्रामों की टक्कर गुरुवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे हुई। इस दुर्घटना के कारण करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इजाल कराया जा रहा है। वहीं यातायात सुरक्षा में आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांचकर्ताओं का एक समूह घटना की परिस्थितियों का पता लगाने और तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles