Uncategorized

निगम के 9 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

कर्मचारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर दी बिदाई
भोपाल । नगर निगम के 9 कर्मचारी बुधवार को अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त हुए उच्चश्रेणी लिपिक (जोनल अधिकारी) संतोष कुमार त्रिपाठी, निम्नश्रेणी लिपिकद्वय कुमारी रमा तिवारी व साधना भारद्वाज, मालीद्वय ख्याली राम व काशीराम, श्रमिकगण वीरेन्द्र कुमार यादव, बाबूलाल व सईद तथा हेल्पर मोहम्मद जमील अंसारी को शाल-श्रीफल, प्रषस्ति पत्र एवं मिष्ठान व भविष्य निधि के पत्र भेंट कर ससम्मान बिदाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की। 
 इस मौके पर उपायुक्त सी.बी.मिश्रा, सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस. नजीर अहमद, संपतराव पवार, मोहम्मद शमीम कुरैशी, अजहर रिजवी, राजेन्द्र सक्सेना, हसन तैयब आदि सहित निगम के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। 

Related Articles