Uncategorized
गमी में जा रहे दंपत्ति को लो फ्लोर बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी
भोपाल। शहर के शाहपुरा थाना इलाके में बाइक से जा रहे दंपती को तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नि ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि पति का इलाज जारी है। बताया गया है कि दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार बागसेवनिया कृष्णा मार्केट में रहने वाली 20 वर्षीय अंजली कोगे पत्नी विजय कोगे गृहिणी थीं। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, पति विजय एक स्कूल बस चलाते हैं। कोलार इलाके में रहने वाले उनके एक करीबी रिश्तेदार के परिवार में एक बच्चे की मौत हो जाने पर दोनो पति-पत्नि गमी में शामिल हाने के लिए शनिवार शाम बाइक से कोलार जा रहे थे। बंसल अस्पताल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को लो-फ्लोर बस चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से दंपत्ति चलती बाइक सहित सड़क पर गिर गये। हादसे में अंजली को गंभीर चोंटे आई थी। बाद में घायल दंपती को एबुंलैस की मदद से इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां थोड़ी देर बाद ही डॉक्टरो ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर नवविवाहिता के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।