Uncategorized

पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के जन्म की मनाई गई खुशियां, निकली शोभायात्रा

भोपाल ।  शिवनगर भानपुर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव मैं भगवान के जन्म की खुशियां मनाई गई और जन्म कल्याणक की विशेष पूजा अर्चना की गई मुनि संस्कार सागर महाराज  मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज के सानिध्य में पारस धाम भानपुर में अनुष्ठान हो रहा है जब प्रातः भगवान के जन्म  की क्रिया गई वहां मौजूद प्रमुख पात्रों के साथ संपूर्ण परिसर भक्ति मय  हो गया चारो और खुशियां छाई दिव्या घोष के साथ सभी भक्ति नृत्य कर रहे थे  ब्रह्मचारी सुमत भैया शोभित भइया के निर्देशन में जन्म कल्याण की पूजा के साथ विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठानसंपन्न हुए प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया आयोजन स्थल से गाजे  बाजे के साथ जन्म अभिषेक शोभा यात्रा निकली जिसमें प्रतीकात्मक सफेद   हाथी पर  सौधर्मेंद्र इंद्राणी  बालक आदि कुमार को लेकर बैठे थे मंगल गीतों के साथ सभी भक्त नृत्य कर रहे थे पांडूकशीला पर बालक आदि कुमार को विराजमान कर 1008 कलश   से अभिषेक हुआ  मुनि   संस्कार सागर महाराज ने आशीर्वचन में कहा भगवान का जब जन्म होता है मनुष्य देव तो क्या प्रकृति भी हर्षित हो जाती है मूक पशु पक्षी भी खुशी के मारे झूमने लगते हैं भगवान के जन्म की खुशियां मनाना सौभाग्य से प्राप्त होता है जीवन की सार्थकता स्वयं के अंदर पवित्र विचारों और उच्च आचरण को आत्म  सात कर  सभी के  कल्याण की भावना भानआ है इस  अवसर पर मनोज बांगा प्रमोद हिमांशु मनोज  आर एम श्री संभव नाथ दिगम्बर जैन मंदिर शिव नगर संरक्षक  राकेश जैन, अध्यक्ष चक्रेश जैन   सुरेश जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन नायक, कोषाध्यक्ष मनिष जैन, मंत्री नरेंद्र गोधा, सचिव अभिषेक जैन” नरेंद्र” आदि मौजूद  थे। 

Related Articles