Uncategorized
800 पुलिस जवानो की टीम ने 290 स्थाई, 231 गिरफ्तारी सहित 521 बदमाशों को दबोचा
भोपाल । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अनुराग शर्मा के दिशा निर्देशन में 5-6 नवंबर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात शहर के चारों जोन में करीब 800 पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों की टीम ने रात के 6 घण्टे की गई गश्त में 521 स्थाई,गिरफ्तारी वारंटियो को को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार काबिंग गश्त शुरु होने से पहले रात के समय आला अफसरो ने सभी जोन के पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को अपने-अपने जोन की टीम सहित रक्षित केंद्र के स्टॉफ को निर्देश देते हुए वारंटीयों एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिये रवाना किया था। साथ ही सभी डीसीपी, एड. डीसीएल और एसीपी के नेतृत्व मे सभी थानो के टीआई अपनी टीम के साथ रात भर मुस्तैद रहते हुए बदमाशो की धरपकड़ में जुटे रहे। आला अफसर कांबिग गश्त की सारी रात मानिटरिंग करते हुए मार्गदर्शन देते रहे। रात 10 बजे से शुरु हुई कांबिग गश्त अल सुबह करीब 4 बजे तक की गई। इस दौरान 6 घंटो की गश्त में पुलिस टीमो ने 290 स्थाई वारंट एवं 231 गिरफ्तारी वारंटियो समेत 521 वारंट की तामिली कराई साथ ही गुडें , बदमाश, हिस्ट्रीशीटरो को भी उनके घरो पर जाकर चैक किया गया एवं आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। कांबिग गश्त के दौरान जोन-4 क्षेत्र में 109 स्थाई, 51 गिरफ्तारी वारंट समेत 160 वारंट तामील किए गए, जिसमें थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा सबसे अधिक 49 स्थाई वारंट व 4 गिरफ्तारी वारंट समेत 53 वारंट तामील कराए गए। वहीं जोन-3 क्षेत्र में 62 स्थाई एवं 84 गिरफ्तारी वारंट समेत 146 वारंटी पर कार्यवाही की गयी, जिसमें थाना शाहजहांनाबाद द्वारा सर्वाधिक 19 स्थाई वारंट व 8 गिरफ्तारी वारंट समेत 27 वारंट तामील कराए गए। जोन-1 क्षेत्र में 85 स्थाई एवं 53 गिरफ्तारी वारंट समेत 138 वारंटियो पर शिकंजा कसा गया, जिसमें थाना कमला नगर द्वारा सबसे अधिक 17 स्थाई वारंट व 5 गिरफ्तारी वारंट समेत 22 वारंट तामील कराए गए। जोन-2 क्षेत्र में 34 स्थाई एवं 43 गिरफ्तारी वारंट समेत 77 वारंटी पर कार्यवाही की गयी, जिसमें थाना पिपलानी द्वारा सर्वाधिक 10 स्थाई वारंट व 6 गिरफ्तारी वारंट समेत 16 वारंट तामील कराए गए। अधिकारियो ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर के सभी थानों में स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियो आरोपियो के फरार होने व वारंट तामीली होने से कोर्ट मे प्रकरण लंबित थे। कांबिग गश्त में पकड़े गये बदमाशो और फरार वारटिंयो की धरपकड और तामिली से अब मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे हत्या, बलात्कार, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गंभीर व इकोनोमिक प्रकरणो से संबधित आरोपी भी शामिल भी हैं। अधिकारियो ने बातया कि भोपाल कमिश्नरेट में अब तक 12 बार की गई कांबिग गश्त में 6 हजार स्थाई, गिरफ़्तारी वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
* ऐसा रहा 12 कांबिग गश्त का रिकार्ड
5 जून 2022 की कांबिग गश्त में 268 स्थाई, गिरफ्तारी वारंट, 25-26 मार्च 2022 को 511, 20-21 जून 2022 की गश्त में 601, 19-20 सिंतबर की दरम्यानी रात की गई कांबिग गश्त में 726, 10-11 दिसंबर 2022 को 1024 , 5-6 मार्च 2023 को 460, 12-13 अगस्त 2023 को जोन-3 तथा जोन-4 में की गई कांबिग गश्त की कार्यवाही में 406, 27-28 अगस्त 2023 की रात जोन-3 इलाके से 131 गिरफ्तारी, स्थाई वारंट तामील किए गए थे। इसकी अगली रात 29-30 अगस्त 2023 को जोन-1 और जोन-2 इलाको में की गई कांबिग गश्त की कार्यवाही में 131 गिरफ्तारी, स्थाई वारंट तामील किए गए थे। 22-23 सिंतबर की कार्यवाही में जोन-3 इलाके में 148 गिरफ्तारी , स्थाई वारंट तामील किए गए। 7-8 अक्टूबर 23 को चारो जोन में की गई कार्वाही के दौरान 767 गिरफ्तारी, स्थाई वारंट तामील किए गए। अब 5-6 नवंबर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चारो जोन इलाको में की गई कांबिग गश्त में 521 गिरफ्तारी,स्थाई वारंट तामील किए गए है।