Uncategorized

एक देश में रहते हैं कुल 38 नागरिक, इनमें 3 कुत्ते भी शामिल

देश का है अपना झंडा, बैंक और मुद्रा भी!

वेटिकन सिटी । आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जिसमें कुल 38 नागरिक रहते हैं, जिसमें 3 कुत्ते भी शामिल हैं। ये एक माइक्रोनेशन है, जिसका नाम रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया है। जानकारी के मुताबिक इस देश के नागरिकों की लिस्ट में 3 कुत्ते भी मौजूद हैं।इस देश अमेरिका में नेवादा के पास है और इसका तानाशाह केविन बॉघ नाम का शख्स है। कुल 11 एकड़ के इस देश में सीमा 2.28 एकड़ की बनी हुई है। डेयटेन वैली में बने इस माइक्रोनेशन से जुड़े तमाम दिलचस्प फैक्ट हैं। यहां कुत्तों को भी नागरिकता मिलती है और तानाशाह केविन बॉघ खुद को आज़ाद देश का शासक मानता है। वो हमेशा मिलिट्री की वर्दी में रहता है, जिस पर की मेडल लटकते रहते हैं। उसने खुद को तमाम टाइटल दे रखे हैं।इस देश की अपनी अलग करेंसी भी है, जिसका नाम वेलोरा है। अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए यहां बैंक ऑफ मोलोसिया नाम का बैंक भी है और अपने चिप वाले सिक्के और प्रिंटेड नोट भी।
इतना ही नहीं मोलोसिया का एक दूसरे माइक्रोनेशन माउंस्टाचेस्तान के साथ जंग भी लड़ चुका है, जिसमें उसे जीत हासिल हुई थी। ये देश अपना राष्ट्रगान दो बार बदल चुका है और इसका झंडा नीला, सफेद और हरे रंग का है। मालूम हो कि दुनिया में ऐसी तमाम चीज़ें हैं, जिनके बारे में हमें पता ही नहीं है। हालांकि जब इनकी जानकारी हमें होती है, तो हम आश्चर्यचकित रह जाते हैं। ऐसे ही दुनिया के कुछ सबसे छोटे देशों की बात आएगी, तो सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी जैसे देशों का नाम आता है। हालांकि हम आपको आज इससे इतर एक ऐसे देश के बारे में बताते हैं, जो सिर्फ 11 एकड़ में बसा है और यहां तानाशाही चलती है।

Related Articles