पति से अलग रह रही महिला ने फांसी लगाकर की आत्हमत्या
भोपाल । गोविंदपुरा थाना इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पारिवारिक विवाद के कारण पति से अलग रह रही थी, उसकी एक अन्य युवक से नजदीकियां थी। बताया गया है उस युवक से भी उसका विवाद होता रहता था। थाना पुलिस के अनुसार पटेल पुराना नगर गोविंदपुरा में रहने वाली 23 वर्षीय मुस्कान ने प्रैम विवाह किया था। कुछ समय पति के साथ रहने के बाद उसका पति से आये दिन विवाद होने लगा। मुस्कान के माता-पिता को देहांत हो चुका है, उसके परिवार में भाई और चाचा है। पति से झगड़े होने के कारण वह पति से अलग रहने लगी। इलाके में रहने वाले एक अन्य युवक से उसकी खासी जान पहचान थी, उसका महिला के घर भी आना जाना था। बीते कई दिनो से उसका उस युवक से भी विवाद होने लगा था। परिवार वालो ने मुस्कान और युवक को विवाद न करने की समझाइश दी थी। लेकिन उनके बीच होने वाले विवाद बंद नहीं हुए। करीब 15 दिन पहले मुस्कान अपने मायके में आकर रह रही थी। इस दौरान उसका परिचित युवक के पास आना-जाना था। परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि बीती रात मुस्कान ले घर पर अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाद में हादसे की भनक लगने पर भाई दीपक उसे फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल लेकर गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। जॉच टीम का कहना है कि फिलहाल खुदकुशी के कारणो का पता नही चल सका है, जिसकी जॉच की जा रही है।