Uncategorized

रोज 3 लाख दीमक और चीटियां खा जाता है आर्डवुल्फ

यह जीव जाना जाता है रात में शिकार करने के लिए
नई दिल्ली । क्या आप जानते है धरती पर लकड़बग्घे का चचेरा भाई आर्डवुल्फ रोजाना 3 लाख दीमक और चीटियां खा जाता है । मांसाहारी जीवों की बात की जाए तो शेर, तेंदुए के बाद लकड़बग्घे का नंबर आता है। देखने में यह लकड़बग्घे की तरह नजर आता है।
इसी वजह से इसे लकड़बग्घे का चचेरा भाई कहते हैं।नुकीले दांतों वाला यह जीव रात में शिकार करने के लिए जाना जाता है। ये जीव सिर्फ कीड़े खाता है।इसे और कुछ भी पसंद नहीं। आर्डवुल्फ अपने मांसाहारी रिश्तेदारों के विपरीत अकेले रहना पसंद करते हैं। ये रात में शिकार करने में माहिर हैं और हर रात 300,000 तक कीड़े खा सकते हैं।अपनी बेहद लंबी और चिपचिपी जीभ का इस्तेमाल करके उन्हें चाटते हैं। आर्डवुल्फ की जीभ चौड़ी और गोल होती है, जिसमें बड़े, सख्त उभार होते हैं।इनमें स्वाद कलिकाएं होती हैं। जहां पर भी दीमक नजर आते हैं, वहां ये पहुंच जाते हैं। आप जानकर हैरान होंगे कि पहले ये दीमक खाते हैं और फिर जिस रेत को दीमक खाकर छोड़ देते हैं, उसे भी खा जाते हैं।ये रेत इन छोटे लकड़बग्घों के पाचन में मदद करती है।आर्डवुल्फ के दांत चपटे, खूंटे जैसे होते हैं जो मांस नहीं चबा सकते।इनके पास नुकले दांत भी होते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल ये सिर्फ अपने बच्चों की रक्षा के लिए करते हैं।अफ्रीका में इन्हें भेड़िया कहकर पुकारा जाता है।यह लकड़बग्घों की चार प्रजातियों में सबसे छोटा है।आर्डवुल्फ की लंबाई 22 से 31 इंच और ऊंचाई 20 इंच तक हो सकती है।
चित्तीदार लकड़बग्घे और धारीदार लकड़बग्घे के विपरीत, आर्डवुल्फ़ झुंड में नहीं रहते।सिर्फ बच्चे पैदा करने और उन्हें पालने के लिए ही ये एक समुदाय में रहते हैं।ये हर रात दीमकों को चाटने में कई घंटे बिताते हैं।साइंटिस्ट अब तक नहीं समझ पाए कि इनका विकास कैसे हुआ? इनका शरीर और हरकतें अपनी प्रजाति के अन्य जीवों से बिल्कुल अलग होना, इन्हें अलग वंश में रखता है।माना जाता है कि यह प्रजाति लगभग 150 साल पहले विकसित हुई।शायद उस वक्त लकड़बग्घे में जेनेटिक बदलाव की वजह से इनका जन्म हुआ।एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में 120 से 150 साल पहले के जीवाश्मों से लकड़बग्घे की एक विलुप्त प्रजाति के बारे में पता चला था।वो भी दीमक खाने के लिए जाना जाता है।लेकिन जांच में पता चला कि यह आर्डवुल्फ़ का प्रत्यक्ष पूर्वज नहीं है।

Related Articles