Uncategorized

फरार बदमाश अवैध शराब सहित गिरफ्तार

भोपाल। आयुक्त के आदेशों के परिपालन मे   29 औरल 24 को थाना छोलामंदिर में औचक काबिंग गस्त का आयोजन किया गया, दौराने कांबिग गस्त थाना छोलामंदिर पुलिस टीम व्दारा 11 स्थाई वारंटी तथा 10 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया गया एंव दौराने गस्त मुखविर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका एक्टिवा क्रमांक एम पी 04 जेड सी 1470 पर सफेद रंग की बोरी मे अवैध शराब रखकर कल्याण नगर तरफ जा रहा है प्राप्त मुखविर सूचना की तस्दीक कार्यवाही हेतु कल्याण नगर नाले के किनारे घेरावन्दी कर उक्त लडके को मय एक्टिवा पकडकर नाम पता पूछा जो अपना नाम अरूण विश्वकर्मा पिता देवेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी 523 कल्याण नगर होना बताया जिसके पास एक्टिवा मे आगे रखी प्लास्टिक की बोरी को चेक करने पर 06 खाकी रंग के कार्टून मिले प्रत्येक कार्टून मे 50 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन पाई गई इस प्रकार कुल 300 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन(54 लीटर) कीमती 24000 रूपये पाई गई शराब रखने संबंधि बैध दस्तावेज नही होने पर उक्त अवैध शराब तथा घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा जप्त कर आरोपी अरूण विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर थाना छोलामंदिर मे अपराध क्रमांक 263/24 धारा 34(2) आबकारी अधि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, आरोपी अरूण विश्वकर्मा थाना छोलामंदिर के हत्या के प्रयास के मामले मे माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था, आरोपी को दोनो प्रकरण मे माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी सुरेशचन्द्र नागर, उनि शिवेन्द्र मिश्रा, सउनि महावीर मिश्रा, प्रआर संतोष मीना, प्रआर प्रेमनारायण, आर शिवपाल, आर मुकेश, आर. भरत की की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles