Uncategorized

Himachal : कटोच वंश के 489 वें राजा बने ऐश्वर्य देवचंद्र कटोच

 Jaisinghpur : जयसिंहपुर । भारत के सबसे प्राचीनतम राजवंशों में शामिल कांगड़ा के कटोच वंश के,489 वें राजा का राजतिलक कुलदेवी मां अंबिका के मंदिर में संपन्न हुआ। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा दुर्ग में 400 साल बाद यह राज्याभिषेक हुआ है। राजतिलक के बाद शैलजा कुमारी कटोच को महारानी और उनके बेटे अंबिकेश्वर चंद कटोच को टिक्का राज की उपाधि मिली है। 

कटोच वंश के राजाओं ने बनाए 3000 से ज्यादा मंदिर 
कटोच वंश के राजाओं ने देश में 3000 से अधिक मंदिर बनवाए थे। राजा ऐश्वर्य पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पुत्र हैं। कांगड़ा किले के पास महाराजा संसार चंद्र म्यूजियम भी राजघराने के परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा है। कांगड़ा का किला अभेध्य और अजेय माना जाता है। यह किला 282 रक्षात्मक घेरों के कारण भारत का सबसे सुरक्षित किला है।

Related Articles