Uncategorized

ऑस्ट्रियाई अरबपति ने की छठी शादी, अब कमर में होने लगा दर्द

पत्नी सिमोन रेलेंडर ने खोले सुहागरात वाली रात के राज
विएना,। शादी वह लड्डू है जो खाए वह भी पछताए और जो ना खाए वह भी पछताए यह कहावत काफी मशहूर है। वहीं ऑस्ट्रियाई अरबपति रिचर्ड लुगनर ने इस महीने 91 साल की उम्र में छठी शादी की अब वह शादी के बाद काफी परेशान है। उनकी परेशानी का सबब है उनकी कमर में दर्द। उनके इस दर्द को लेकर उनकी 42 वर्षीय पत्नी सिमोन रेलेंडर ने खुलासा किया है। बता दें रिचर्ड लुगनर ने अपने से 49 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी। लेकिन दिसंबर में उनका रिश्ता टूट गया था। फिर सबकुछ ठीक होने के बाद उन्होंने सिमोन रेलेंडर से शादी रचाई। अब खबर आ रही है कि लुगनर को पिछले दिनों पीठ और कमर में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अरबपति की पत्नी सिमोन रेलेंडर ने खुलासा किया है कि लुगनर के दर्द का कारण उनकी सुहागरात हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबपति की पत्नी ने खुलासा किया कि हनीमून की रात दोनों जागते रहे, जो उनके दर्द का कारण हो सकता है। आम धारणा के विपरीत सिमोन ने साफ कहा कि उनकी उम्र सेक्स लाइफ पर असर नहीं डाल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सुहागरात काफी लंबी थी। ये शादी से भी ज्यादा लंबी थी। पीठ दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लुगनर ने दर्द के लिए जिम में बाइक पर एक्सरसाइज करने को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मालिश करने वाले ने कुछ ऐसा किया कि दर्द और बढ़ गया। उसने मुझे इतनी बुरी तरह से उल्टा किया कि शायद मेरी रीढ़ की हड्डी टूट गई। लुगनर ने कहा कि वह अभी भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, लेकिन वह काफी समय से घर पर हैं। उन्हें उम्मीद है कि चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक लुगनर की गहन देखभाल में हैं। टाइकून को हॉलीवुड की हस्तियों को शानदार आयोजनों में शामिल करने के लिए भारी-भरकम रकम देने के लिए जाना जाता है। उनकी छठी शादी में 50 मेहमान और 20 मीडिया के लोग शामिल हुए थे। रिचर्ड की आखिरी पत्नी जर्मन टीवी प्रेजेंटर और पूर्व प्लेबॉय मॉडल कैथी शमित्ज थीं जो उनसे 57 साल छोटी हैं। दो साल तक शादी में रहने के बाद दोनों 2016 में अलग हो गए थे।

Related Articles