Uncategorized

कलेक्टर कार्यालय के बाबू ने किया एक करोड़ का घोटाला

 शासकीय राशि अपने और पत्नी के खाते में डलवाई

इंदौर ।  कलेक्टर ऑफिस में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां पर लेखा शाखा के अकाउंटेंट ने एक करोड़ रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। उसने यह राशि अपने और पत्नी के खातों में ट्रांसफर कर ली। इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर होने के बावजूद भी किसी को पता नहीं चला। इस बात पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। 
अकाउंटेंट मिलाप चौधरी ने तीन साल में यह गबन किया। उसने खुद के नाम से बनी एक निजी कंपनी और पत्नी के नाम के खातों में यह राशि डलवा दी। जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर इलैय्या राजा टी ने बाबू को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि कोरोना महामारी समय से उसने यह गड़बड़ी शुरू की लेकिन किसी के पकड़ में नहीं आई। हाल ही में निरीक्षण के दौरान शक हुआ। इसके बाद जांच की तो पता चला कि बाबू ने खुद के खातों में राशि डलवा दी है। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ की राशि का गबन हुआ है। हालांकि जांच के बाद ही सही राशि पता चलेगी। हमने इस बारे में एक जांच समिति गठित कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। 

Related Articles