Beijing The man became deaf when he kissed his girlfriend.लगातार 10 मिनट तक गर्लफ्रेंड को किया किस तो शख्स हो गया बहरा
Chin The man became deaf when he kissed his girlfriend. चीन में एक शख्स को लगातार 10 मिनट तक किस करना महंगा पड़ गया। वह अपनी गर्लफ्रेंड को लगातार किस करने से बहरा हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किस करने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि उसके कान के पर्दों में छेद हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिप लॉक करने के बाद सुनने की क्षमता खो बैठा। यह मामला चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक का है। युवक की पहचान युगल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को, युगल चुंबन कर रहे थे तभी उन्हें अपने कान में तेज दर्द महसूस हुआ। यह जोड़ा चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक में डेट पर गया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके कान के पर्दे में छेद हो गया है। उन्हें बताया गया कि पूरी तरह ठीक होने में उन्हें दो महीने लगेंगे और डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक्स दी हैं।