Uncategorized

बेरोजगारी से हताश हो चुके देश के युवाओं की बुलंद आवाज़ है भारत जोड़ो यात्रा : श्रीनिवास बीवी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेस ने दिखाई ताकत

भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है भाजपा सरकार से ऊब चुका है युवा : विवेक त्रिपाठी
भोपाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी  की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा जोकि कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही हैं जो मध्यप्रदेश के 6 जिलों से होकर गुजर रही हैं 
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन विवेक त्रिपाठी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के रास्ते से प्रवेश कर खंडवा खरगोन इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंच चुकी हैं अब उज्जैन से आगर मालवा पहुंचेगी वहां से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेंगी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा जगह जगह मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में अपने नेता राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया ।
विवेक त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और राहुल राव एवं युवा कांग्रेस के कई साथी भारत जोड़ो यात्रा में भारत यात्री के रूप में पिछले 80 दिनों से पैदल चल रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न राज्यों से होती हुए कश्मीर पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला है
 विवेक ने आगे बताया कि भारत जोड़ो यात्रा जब इंदौर पहुंची जहां मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल हुए
त्रिपाठी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश के कई जिलों से उपयात्राएं निकाली गई जिसमें भी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के सभी जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उप यात्राओं के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए । 

Related Articles