Uncategorized

सिंधिया के गढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, राज्यमंत्री के भाई कांग्रेस में शामिल

 

-पिता 3 बार विधायक और मां रह चुकी हैं जिपं अध्यक्ष
भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अशोकनगर-गुना जिले के 3 बार बीजेपी विधायक रहे स्व. राव देशराज यादव के बेटे और राज्यमंत्री के भाई राव यादवेंद्र सिंह यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।
बीजेपी नेता राव यादवेंद्र यादव की मां अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। यादवेंद्र सिंह यादव मप्र पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष अजय यादव उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) के छोटे भाई भी है। ऐसे में बीजेपी को बड़ा माना जा रहा है। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव उन्हें लगातार कांग्रेस में लेकर आने के लिए लंबे समय से कोशिश में जुटे हुए थे। जो कि अब कामयाब हो गए। मुंगावली उपचुनाव प्रभारी पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव उन्हें लगातार कांग्रेस में लेकर आने प्रयासरत थे। विगत दिनों अशोकनगर में हुए यादव समाज के कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए थे। पीसीसी में यादवेंद्र ने कहा, मेरे पिता ने भाजपा को खड़ा करने में बहुत मेहनत की। वर्तमान में मैं, मेरी पत्नी और मां जिला पंचायत सदस्य हैं। हमारे परिवार ने भाजपा की सेवा की, लेकिन जब से सिंधिया भाजपा में आए, पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी। भ्रष्टाचार बढ़ता गया। अशोकनगर में स्थिति यह हो गई कि एससी, एसटी, आदिवासियों से जमीन छीन ली गईं। डेढ़-दो किलोमीटर की कॉलोनियां काटी जा रही हैं। जिनके पास कभी चुनाव के लिए पैसा नहीं था, आज वे करोड़ों के मालिक हैं। इससे मन व्यथित था। हमसे जुड़े लोगों को केस लगाकर अंदर किया जा रहा था। अंदर से घुट रहा था। समर्थकों से बात की तो बोले- हम कांग्रेस जॉइन कर लेते हैं। भाजपा की विचारधारा अब नहीं बची। सभी अपने पेट भरने में लगे हुए हैं।
कमलनाथ बोले- मोदी आए थे, तब भी हम जीते थे
पीसीसी में कमलनाथ ने कहा, मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यादवेंद्र कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा- ये कहते हैं कि मैं कमलनाथ के राजनीतिक भविष्य को गाड़ दूंगा। कहते हैं कि मैं कमलनाथ का अंत करूंगा। मैं भी गाड़ूंगा, लेकिन बेरोजगारी, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार को गाड़ूंगा। इनको अब बहनें याद आई हैं। पहले जब ये किसान के बेटे बने तो सबसे ज्यादा किसानों की हत्या देश भर में मध्यप्रदेश में हुईं। मामा बने तो सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर हुआ। यह मैं केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर कह रहा हूं। अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर कमलनाथ ने कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी आए थे। हम सारी सीट जीते। छिंदवाड़ा में चुनाव जनता और भाजपा के बीच होता है।

Related Articles