अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मनाया जन्मदिन
गुना। मंगलवार 28 फरवरी 2023 को विनायक खेड़ी पुणे के वार्ड नंबर 23 में अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष महिला विंग बिंदु सिंह, रामा सोनी, सुनीता अहिरवार, गीता धाकड़ कुशवाहा, आदि महिलाओं ने बिना खेड़ी के छोटे-छोटे बच्चों के साथ दिग्विजय सिंह का जन्मदिन मनाया और सभी को उनके बारे में बताया बच्चों को फल फ्रूट बांटे और वार्ड की महिलाओं से बाढ़ की समस्या की में जानकारी कर उनकी समस्या को सुना उनकी समस्या को समाधान करने का आश्वासन दिया सभी को कुटीर वृद्धा पेंशन और सड़क की सबसे ज्यादा समस्या वार्ड में देखने को मिली वार्ड की महिलाएं बहुत परेशान है लाइट से गर्मी में लाइट बहुत ज्यादा जा रही है सभी महिलाओं ने बताया कि आगे गर्मी आने की वजह से उन्हें और परेशानी का सामना करना पड़ेगा और बरसात में रोड की वजह से पहले ही बहुत परेशान है वार्ड वासी उनकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो इसलिए हम लोग जल्दी अधिकारी से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे।