Uncategorized

परीक्षा देने बहन के ससुराल आई युवती से देवर ने किया रेप

फिर शादी का झांसा दिया, बाद में दहेज में 4 लाख की मांग कर किया इंकार

भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में स्थित जनता कॉलोनी में छतरपुर से परीक्षा देने आई युवती के साथ उसकी बहन के देवर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बाद में आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया दोनों के परिजनो ने उनकी रिश्ते की बात चलाई इस बीच युवक और उसके भाई ने दहेज में चार लाख रुपए देने की मांग करना शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ीता ने मामले की शिकायत छतरपुर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने दुष्कर्म व दहेज एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने शून्य पर मामला कायम कर केस डायरी हबीबगंज पुलिस को भेजी थी। छतरपुर से केस डायरी आने के बाद हबीबगंज पुलिस ने असल कायमी कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के एक थाना इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया था की उसकी बहन की शादी भोपाल के जनता क्वार्टर हबीबगंज क्षेत्र में हुई है। करीब एक साल पहले जनवरी 2023 में वह प्रतियोगी परीक्षा का पेपर देने के लिए भोपाल अपनी बहन के घर आकर ठहरी थी। इसी दौरान उसकी पहचान बहन के देवर रिश्तेदार ब्रजबारी साहू से हो गई। जल्द ही उनके बीच प्रैम-प्रसंग शुरु हो गया। आरोप है की उसके थोड़े दिनो बाद ही ब्रजबारी ने मौका पाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बना डाले। युवती ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने उसे झांसा देते हुए कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। उन् दोनों ने अपने परिवार वालो को इस बारे में बताया तब उनके परिजनो ने भी बातचीत कर दोनो की शादी के लिए तैयार हो गए। इस दौरान आरोपी ब्रजबारी युवती का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी है की जब उनकी शादी की बात तय होने वाली थी उसी बीच ब्रजबारी व उसके परिवार के लोगों ने दहेज की बात करते हुए दहेज में 4 लाख रुपए की देने की डिमांड कर दी। युवती के परिवार वालो ने उन्होंने समझाइश देते हुए इतनी रकम देने में असर्थता जताई। लेकिन ब्रजबारी और उसके परिवार वालो ने दहेज में चार लाख की रकम न मिलने पर शादी करने की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत छतरपुर पुलिस से की थी। लेकिन घटनास्थल भोपाल होने के कारण छतरपुर पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी भोपाल पुलिस भेजी थी। हबीबगंज पुलिस ने इस आरोपी ब्रजबारी सहित उसके परिवा के रमेश व विपिन के खिलाफ दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओ मे मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles