Uncategorized

प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज

ग्वालियर। शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच उपरांत प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार न्यू सरस्वती कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय नैनी पति शुभम खन्ना बीती एक अप्रैल को पड़ाव थाना क्षेत्रांतर्गत फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली थी। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने डायल-100 की मदद से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां उपचार के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई। इस
पर पुलिस द्वारा शव का पीएम करवाते हुए मर्ग कायम कर लिया था। पीएम रिपोर्ट में नैनी की जहर खाने से मौत होना आया। पुलिस ने मामले की पड़ताल की, तो ज्ञात हुआ कि नैनी का पति से तलाक का केस चल रहा था, साथ ही उसका सागरताल स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाले नरेंद्र पुत्र प्रेमनारायण कुशवाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो 23 अप्रैल को किसी अन्य युवती से विवाह करने वाला था। इसी से आहत होकर नैनी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जांच के बाद पुलिस द्वारा आरोपी नरेंद्र कुशवाह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

Related Articles