Uncategorized

छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज की बैठक संपन्न

गुना। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज की बजरंगगढ़ के किले में विशेष बैठक अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष सहित उपस्थित जनों ने समाज को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, इस पर विचार विमर्श किया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी की समाज के अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर समिति के योगदान की रूपरेखा बनाई गई। उपस्थित जनों ने तत्काल ही लगभग ₹20000 एकत्रित कर सेवा दान करने का संकल्प लिया। शंकरराव मोरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कविता सुनाई। साथ ही त्रिवेणीयोग संचालक गोविंद राव मोरे “श्रीराम” ने त्रिवेणी योग पर अपने विचार व्यक्त किए। त्रिवेणी योग परमात्मा का विशेष सुमिरन है, जो मन में एकाग्रता और कार्य करने की शक्ति और समस्याओं का समाधान प्रदान करता है।उन्होंने बताया कि त्रिवेणी योग से जुड़ने के लिए 98 9327 2871 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान समाज के अध्यक्ष राकेश जाधव, एवं समाज के सभी नवीन नए सदस्यगण मौजूद रहे। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी अभिनय मोरे ने दी।

Related Articles