Uncategorized

मुख्यमंत्री की पहली बार श्रमिकों के हित में घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के हित में पहली बार की गई घोषणा का स्वागत किया है मुख्यमंत्री ने श्रमिको के वेतन में वृद्धि करी है इस वेतन वृद्धि से प्रदेश के 10 लाख अकुशल श्रमिक एवं अर्ध कुशल श्रमिक को 1 अप्रैल 2024 से लाभ होगा। वही मुख्यमंत्री ने 35 हजार कृषि नियोजन श्रमिको के वेतन में भी वृद्धि करी है उनका वेतन अब 9160 कर दिया है अंशकालिक श्रमिकों को संबल योजना में जोड़ने के निर्णय से अंक्कालीन श्रमिकों को बीमा सुविधा अनुकंपा अनुदान सुविधा का लाभ होगा ।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि श्रम आयुक्त इंदौर अर्ध कुशल एवं अकुशल दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के वेतन में मात्र दो से ढाई सौ रुपए की वृद्धि वर्ष में दो बार माह अप्रैल एवं अक्टूबर में करता था वह वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान होती थी श्रमिकों को बड़ा आर्थिक लाभ नहीं होता था लेकिन आज मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में घोषणा करके दैनिक वेतन भोगी अकुशल श्रमिक का प्रतिमाह वेतन 11450 एवं अर्ध कुशल श्रमिक का वेतन 12446 रुपए कर दिया है कृषि योजन श्रमिकों एवं पार्ट टाइम श्रमिकों (अंशकालिक)के हित में भी निर्णय लिया गया है मुख्यमंत्री की सरकार बनने के बाद श्रमिकों के हित में पहली घोषणा है कर्मचारी मंच के अशोक पांडे सुनील पाठक सत्येंद्र पांडे श्याम बिहारी सिंह चांद सिंह थावरिया भील नन्नू लाल मालवीय श्यामलाल विश्वकर्मा भगवान दास बिल्लोरे भूपेंद्र पांडे आदि सैकड़ो पदाधिकारी ने स्वागत किया है।
                                 

Related Articles