Uncategorized

नकल के लिए सौ दो सौ लेने वाली कलेक्ट्रेट की महिला क्लर्क बर्खास्त

सोशल साइट्स पर विडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह का एक्शन::

इन्दौर । कलेक्टर कार्यालय के जी – 9 रूम में स्थित इंदौर तहसील कार्यालय की नक़ल शाखा में पदस्थ महिला क्लर्क रेखा पाटिल को कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल के लिए आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि सोशल साइट्स पर नकल शाखा की क्लर्क रेखा पाटिल का एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रेखा पाटिल नकल लेने वाले से स्पष्ट कहते दिखाई और सुनाई दे रही है कि हमारी भी कुछ सेवा कर दो जब आवेदक ने पूछा कितने तों वो कह रही है जितना आपका मन हो सौ,दौ सो कुछ भी। इसके बाद आवेदक उन्हें अपने साथी को सौ रूपए देने का कहता है जिसे रेखा पाटिल लेकर अपनी टेबल के ड्राज में रख लेती है।
सोशल साइट्स पर विडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेकर महिला क्लर्क को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। महिला क्लर्क के बारे में बताया जा रहा है कि अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष समाधान समिति कलेक्ट्रेट इंदौर के आदेश से 27 अप्रैल 2013 को रेखा पाटिल, कम्प्यूटर ऑपरेटर को जूनी इंदौर तहसील में अस्थाई रूप से कार्य करने के लिए आदेशित किया गया था। तभी से वहां पदस्थ इस महिला के खिलाफ रिश्वत की कई शिकायतों के बाद किसी ने यह विडियो बना सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। उसके बाद कलेक्टर ने उसके खिलाफ एक्शन लिया।

Related Articles