Uncategorized

कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र के जीवंत होने का दिया संदेश

अशोकनगर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अशोकनगर ने अपने समस्त जिले के पदाधिकारियों के साथ लोकतंत्र को बचाने के सम्मान में स्थानीय गांधी पार्क से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। एवं लोकतंत्र के सम्मान में नारेबाजी की, और जिले वासियों से कांग्रेसियों ने अपील की, कि गत तीन वर्ष पहले जिस प्रकार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकतंत्र का खून करके अपनी मां तुल्य पार्टी से गद्दारी करके फिर से मध्यप्रदेश में भ्रष्टत्ता से भरी भारतीय जनता पार्टी को पुनः स्थापित किया था, और लोकतंत्र को शर्मशार किया था, ऐसे काले अक्षरों से लिखे गये इतिहास कि भविष्य में पुनरावृति ना हो, और मध्यप्रदेश में लोकतंत्र जीवंत रहे, इस हेतु आने वाले समय में संविधान का अनुसरण करने वाली पार्टी कांग्रेस का साथ दीजिए। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के दोनों जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव, राजेंद्र कुशवाहा, संगठन मंत्री मलकीत सिंह संधू, अनीता जैन, हरी बाबू राय, अनीता जैन, सीमा सुराना, रितेश जैन, सुधीर शर्मा, सचिन शर्मा, नसीर खान, ज्ञान सिंह राजपूत, सुरेन्द्र रघु, सुंदरम रघु,यशपाल यादव, भगवत लोधी, नीरज शर्मा, दादा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल रघुवंशी , अशोक शर्मा बड़े भैया उपस्थित रहे।

Related Articles