Uncategorized

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस को बड़ा बूस्टर मिला

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश कहते हैं कि जिस तरह नॉर्थ ईस्ट में लोगों ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समर्थन किया है, उनकी यात्रा को बड़ा बूस्टर भी मिला है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6वें दिन असम से गुजर रही है। इन छह दिनों में राहुल गांधी ने मणिपुर और नागालैंड सहित असम के एक हिस्से में लोगों से न्याय यात्रा के माध्यम से संपर्क किया है। कांग्रेस नेता जयराम के मुताबिक राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने इन छह दिनों के भीतर ही हजारों लोगों के माध्यम से समूचे राज्य में एक मजबूत पहुंच बनाई है। जयराम कहते हैं कि जिस तरह नॉर्थ ईस्ट में लोगों ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समर्थन किया है, उससे उनकी यात्रा को बड़ा बूस्टर भी मिला है। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चाएं इसपर हो रही हैं कि क्या राम मंदिर के जयघोष के बीच में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फीकी पड़ गई है? सियासी जानकारों का मानना है कि न्याय यात्रा की टाइमिंग सियासी नजरिए से बिल्कुल सटीक है। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हो चुकी है। पार्टी नेता जयराम कहते हैं कि राहुल की यात्रा में जिस तरीके से लोग जुड़ते जा रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। उनका कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को नॉर्थ ईस्ट में जितना समर्थन मिल रहा है, उतना किसी भी सियासी दल को नहीं मिला होगा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की इस यात्रा में हर वर्ग के लोग उनसे आकर मिल रहे हैं। राहुल गांधी खुद उन लोगों से जाकर मिल रहे हैं, जिनके लिए वह न्याय यात्रा कर रहे हैं।

Related Articles