Uncategorized

राव यादवेंद्र सिंह यादव के आने से कांग्रेस पार्टी को मिलेगी मजबूती: नीरज शर्मा

अशोकनगर। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बहादुरपुर नीरज शर्मा ने भाजपा के दिग्गज नेता मुंगावली से तीन बार विधायक रह चुके स्व राव देशराज सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राव यादवेंद्र सिंह का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए बताया की राव यादवेंद्र सिंह के आने से हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। एवं कार्यकर्ताओ को संरक्षण प्राप्त होगा। और आने वाले विधानसभा चुनाव में मुंगावली में कांग्रेस का परचम लहराएगा। और प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनेगी। और किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। एवं प्रदेश की हर महिला को 1500 रु की सम्मान राशि दी जाएगी। 500 रु में गैस सिलेंडर 100 यूनिट 100 रुपए बिजली बिल, युवाओं के लिए रोजगार, के अवसर प्रदान किये जायेंगे। हर गांव में गौशाला का निर्माण एवं सही ढंग से संचालन किया जायेगा।

Related Articles