Uncategorized

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को लेकर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में किया विरोध प्रदर्शन

 कमलनाथ ने कहा, जनता पार्टी के अत्याचारों के बाद इंदिरा जी मजबूत हुई थीं और अब भाजपा के अत्याचारों के बाद राहुल गांधी और मजबूत होंगे

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस ने देश की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किये। लोकतंत्र की हत्या किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने पूरे प्रदेश मंे जगह-जगह भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले जलाये, मशाल जलूस निकालें प्रदर्शन किये। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के सम्मानित नेता श्री राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने की सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है। सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी।  
श्री नाथ ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का दिन है, लेकिन एक बात अच्छी तरह याद रखनी चाहिए कि ऐसे ही षड्यंत्र जनता पार्टी द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के खिलाफ भी किए गए थे, लेकिन उससे इंदिरा गांधी जी कमजोर नहीं, बल्कि और अधिक मजबूत ही हुई थीं और आज भाजपा राहुल गांधी के सवालांे से भयभीत हो गई है और उनके खिलाफ षड्यंत्र कर अत्याचार कर कर रही है, लेकिन राहुल गांधी भी इससे कमजोर नहीं बल्कि और अधिक मजबूत होंगे। भारत की जनता पहले से कहीं अधिक मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है, इंसाफ होकर रहेगा। 
जहां प्रदेश भर मंे हुये विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनांे ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किये, वहीं राजधानी भोपाल के रानी कमलपति स्टेशन पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सुपर फास्ट दक्षिण एक्सप्रेस टेªन रोककर विरोध किया। भाराछा संगठन के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से व्यापमं चौराहे तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया गया। वहीं इंदौर, देवास, सागर, विदिशा, ग्वालियर, जबलपुर, रायसेन, खंडवा, खरगोन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना सहित सभी जिलों में भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन, नारेबाजी और भाजपा नेताओं के पुतले दहन किये गये।
भोपाल में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारीगण राजीव सिंह, के.के. मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, विभा बिंदू डागौर, विक्की खोंगल, रवि वर्मा, आनंद जाट, प्रशंात गुरूदेव, कुंदन पंजाबी, फरहाना खान, विक्की विक्रम चौहान, विवेक त्रिपाठी, रवि परमार, यशवंत राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। भोपाल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और राजकुमार सिंह के नेतृत्व मंे भी प्रदर्शन किया गया। 

Related Articles