Uncategorized

क्रांतिकारी नेता रहे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने पुण्य स्मरण किया

भोपाल ।  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और प्रतिमा स्थल पर भारत के महान क्रांति कारी भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर आज कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पूर्ण स्मरण किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी नेता रहे। इन तीनों महान विभूतियों ने देश को आजाद करने के लिए अनेकों आंदोलन भाग लिया और अंग्रेजों द्वारा किए गए लाला लाजपत राय पर लाठी चार्ज का अंग्रेजों से बदला लिया। महान क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के नीव हिला कर रख दी थी और इसी कारण भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारी नेताओं को 23 मार्च 1931 को फांसी की सजा दी गई, जिससे पूरा देश गमगीन हो गया था। इन तीनों महान विभूतियां के बलिदान को आज भी संपूर्ण भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ये भारतीय उपनिवेशवाद विरोधी क्रांतिकारी थे। 
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस और प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी सर्वश्री राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे. पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अभिषेक शर्मा, उमेश झा, सैयद मुज्जफर अली, मुइनुद्दीन सिद्दकी, ब्रजलाल साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

Related Articles