Uncategorized

एसीपी कार्यालय में पदस्थ कांस्टेबल ने महिला टीचर को शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म

भोपाल । राजधानी की बजरिया थाना पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम किया है। करीब चार साल पहले उनकी मुलाकात चुनाव की ड्यूटी के दौरान हुई थी। पुलिसकर्मी ने उससे नजदीकियां बढ़ाते हुए शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करना शुरु कर दिया। आरोपी और फरियादिया दोनो ही विवाहित है। बीते दिनो जब पुलिसकर्मी ने शादी करने से इंकार कर दिया, तब मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना पुलिस के अनुसार निशातपुरा इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह टीचर है, और उसके पति भी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। करीब चार साल पहले 2018 के विधान सभा चुनाव ड्यूटी के दौरान उसकी पहचान आरक्षक नीलेश व्यास से हुई थी। नीलेश भोपाल के एसीपी शाहजहांनाबाद कार्यालय में पदस्थ है, वह भी विवाहित है, और उसके भी बच्चे हैं। जल्द ही उनकी पहचान दोस्ती में बदल गई। पीड़ीता का आरोप है, कि एक दिन नीलेश उसे बहाने से अपने घर ले गया। और वहां डरा-धमकाकर कर जर्बदस्ती शारीरिक संबध बना डाले। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद चार साल तक नीलेश महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो नीलेश का व्यवहार बदलने लगा तब महिला ने उससे शादी करने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी ने शादी करने से इंकार करते हुए उससे दूरियां बना ली। पीड़ीता के काफी समझाइश देने पर भी जब वह शादी करने को तैयार नहींं हुआ तब महिला ने इसकी शिकायत निशातपुरा पुलिस से की। पुलिस ने बताया की आरोपी नीलेश ने पहली बार बजरिया थाना इलाके की कॉलोनी में अपने घर ले जाकर पीड़ीता का शारीरिक शोषण किया था। घटनास्थल बजरिया का होने के कारण निशातपुरा पुलिस ने जीरो पर मामला कायम कर आगे की जॉच के लिये केस डायरी बजरिया पुलिस को भेजी। केस डायरी मिलने पर बजरिया पुलिस ने आरक्षक नीलेश व्यास के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles