Uncategorized

लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचारियों को शासकीय विभागों, निगम मंडलों में महत्वपूर्ण कार्य नहीं सौंपा जाना चाहिए, तत्काल निलंबित करें : अरुण वर्मा

भोपाल: सेमी गवर्मेंट एम्प्लॉयज फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई और अर्ध-शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचारियों को संबंधित विभागों/निगम मंडलों में उनके विरुद्ध तत्काल निलंबित करने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के कड़े विरोध किया है।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई और अरुण वर्मा ने यह भी बताया कि लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचारियों को तत्काल निलंबित नहीं करने से निष्पक्ष जांच नहीं हो पाती है, क्योंकि दोषी व्यक्ति अपने प्रभाव का उपयोग करके निष्पक्ष जांच को प्रभावित कर सकता है। ऐसे मामलों में दोषी व्यक्ति को निलंबित करना आवश्यक होता है।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई और अरुण वर्मा ने मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों से अनुरोध किया है कि वे लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचारियों को तत्काल निलंबित करें और ऐसे भ्रष्टाचारियों को किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण कार्यों में नहीं सौंपें।

Related Articles