Uncategorized

तिरंगा अभियान में भ्रष्टाचार, दो करोड़ रुपए से ज्यादा की बांस की पिंचियां झंडा लगाने के लिए खरीदी गई

  भोपाल । मंगलवार को नगर निगम परिषद की बैठक संपन्न हुई। महापौर मालती राय ने परिषद की बैठक में अपना पहला बजट पेश किया बजट पेश होने के पहले प्रश्नकाल और एजेंडे के बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस पार्षद शिरीन अनवर मीटर ने भाजपा द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान पर सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने इस पूरे अभियान पर सवाल खड़े करते हुए सदन में कहा कि इस अभियान के जरिए भाजपा ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। अकेले भोपाल में दो करोड़ रुपए से ज्यादा की बांस की पिंचियां झंडा लगाने के लिए खरीदी गई और इस पूरे अभियान में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

Related Articles