एमएलसी में खेलेंगे कमिंस, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ किया करार
मेलबर्न । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में भी खेलेंगे। कमिंस ने इसके लिए एमएलसी टीम सेन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ चार साल का अनुबंध है। इसी के साथ ही वह एमएलसी से जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं। एमएलसी लीग को हाल ही में आईपीसी ने लिस्ट ए का दर्जा दे दिया था। इस टूर्नामेंट का दूसरा सत्र छह से 29 जुलाई तक खेला जाएगा। कमिंस ने कहा, ‘एमएलसी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे क्रिकेट के लिए अमेरिकी बाजार में काफी क्षमता दिख रही है। कमिंस ने अब तक विदेशी लीग के तौर पर केवल आईपीएल में ही खेला है। वह 2018-19 सत्र से ऑस्ट्रेलिया की घरेलू बिग बैश लीग से भी बाहर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगले साल जून-जुलाई में सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करना है और ऐसे में देखना होगा कि कमिंस तब इस टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं।
सेन फ्रांसिस्को की टीम में पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क भी शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविड हेड और स्टीव स्मिथ ने एमएलसी टीम वाशिंगटन फ्रीडम के साथ करार किया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी इस टीम में शामिल हैं। शाकिब अल हसन और डेविड मिलर (लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स), एनरिच नोर्किया और रोमारियो शेफर्ड (एमआई न्यूयॉर्क), ऐडन मार्कराम और डेरिल मिचेल (टेक्सास सुपरकिंग्स), नांद्रे बर्गर और ओबेद मैकॉय (सिएटल ओरकास) ने भी एमएलसी के साथ अनुबंध किया है



