Uncategorized

लापता बृद्ध का शव कुएं में मिला

ग्वालियर  | जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में 8 दिन से लापता एक वृद्ध का शव आज कुएं में मिला है| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है| जानकारी के अनुसार भितरवार क्षेत्र के इकहरा गांव निवासी बहादुर सिंह सोलंकी पिछले 8 दिन से गायब थे। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आज सुबह के समय गांव के कुएं में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान बहादुर सिंह के रूप में हुई! पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|

Related Articles