Uncategorized

ओ पी एस की मांग के समर्थन में मंत्रालय पर किया प्रदर्शन

भोपाल। ओ पी एस पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग के समर्थन में महाराष्ट्र सरकार के 18 लाख सरकारी कर्मचारी आज काम बंद हड़ताल पर हैं महाराष्ट्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार 15 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया तथा राज्य सरकार से पुरजोर मांग करी कि मध्य प्रदेश में  भी  तत्काल एनपीएस को वापस लेकर ओ पी एस पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाए  साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने शीघ्र ही ओ पी एस योजना लागू नहीं करी तो मध्य प्रदेश का समस्त 10 लाख कर्मचारी   महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों अनुसरण करते हुए प्रदेश भर में काम बंद ताला बंद आंदोलन करेगा आज मंत्रालय के सामने किए गए प्रदर्शन में अशोक पांडे भागीरथ विश्वकर्मा श्याम बिहारी सिंह सत्येंद्र पांडे शिवप्रसाद सांगुले के के कहार श्याम चौधरी दिनेश श्रीवास्तव नन्नू लाल मालवीय भगवानदास बिल्लोरे मिश्री लाल मालवीय देवराज विश्वकर्मा चांद सिंह भूपेंद्र पांडे हरि सिंह सोलंकी थावरिया भील सुनीता चौहान उमा देवी शर्मा शीला बाई आदि सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे से जारी विज्ञप्ति में बताया है कि हरियाणा कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र के कर्मचारियों ने काम बंद आंदोलन करके ओ पी एस की मांग को मजबूती के साथ उठाने का काम किया है पंजाब राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड हिमाचल प्रदेश में सरकार ओ पी एस योजना कर्मचारियों की मांग पर लागू कर चुकी है  मध्य प्रदेश के कर्मचारी भी सरकार से बुढ़ापे की लाठी ओ पी एस की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन सरकार  ओ पी एस की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है कर्मचारी मंच ने आज प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश के समस्त  कर्मचारियों से अपील करी है कि अपने संवैधानिक अधिकार की लड़ाई को लड़ने के लिए मैदान में आने के लिए कमर कस लें क्योंकि एनपीएस योजना ने कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करा है एनपीएस प्रदेश के कर्मचारियों को कतई मंजूर नहीं है क्योंकि एनपीएस योजना में ना तो पेंशन मिल रही है और ना ही जमा पूंजी कर्मचारी को वापस मिल रही है यदि सरकार समय रहते नहीं चेती तो  सरकार को कर्मचारियों की सामूहिक  हड़ताल का सामना करना पड़ेगा।
                             

Related Articles