Uncategorized

दिग्विजय सिंह ने ली मंडलम सेक्टर की बैठक, बिंदु सिंह टीम द्वारा किया भव्य स्वागत

गुना। । दिग्विजय सिंह तीन दिवसीय ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर है इस तारतम्य में शनिवार को गुना पहुंचे। गुना जिले में जगह जगह स्वागत द्वारा बनाये गए भव्य स्वागत की तेयारी की गयी इसी क्रम में गुना विधानसभा के दावेदारों में से एक जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस बिंदु सिंह एवं उनकी महिला टीम ने राजशाही पारंपरिक तरीके से राजा साहब दिग्विजय सिंह जी का स्वागत किया। बिंदु सिंह टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंह को शॉल-साफ़ा श्रीफल नारियल भेंट कर स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आप सभी मेहनत करो जय राघोजी की। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उषा विजय वर्गी, सुनीता अहिरवार, शहनाज कुरैशी, रमा सोनी, लक्ष्मी अहिरवार, किरण मंडलोई, मुस्कान अहिरवार, गीता धाकड़, ज्योति चौरसिया, लता कुशवाह, रेखा सेहगल, सर्जन सिंह शिल्पकार, धर्मेंद्र डोबरे, चंदन जाटव, अन्नु धाकड़, नजिम कुरेशी, अकीलउद्दीन सिद्दीकी, फारुख खान, राजू धाकड अपने को महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles