Uncategorized

मतदाता जगसरूकता रैली निकाल कर दिव्यांगों ने दिलाया संकल्प

दिव्यांग मतदाताओ ने मतदान ओर लकी ड्रा के संदेश लिखे थेले बांटे
भोपाल। लोकसभा हेतु आगामी 7 मई को होने वाले मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए *उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी* व *समर्थनम संस्था* के 35 दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन के साथ आज न्यू मार्केट में रैली निकाल कर और संकल्प दिलाकर मतदाताओं को जागरूक किया !
इस अवसर पर मतदाता संदेश तथा लकी ड्रा का संदेश लिखे हुए इको फ्रेंडली थैली वहां के दुकानदार तथा हाथ ठेला वालों को प्रदान किए गए।

इस रैली में उमंग व समर्थनम के 35 दिव्यांग ( मुकबधिर, दृष्टिबाधित, अस्थिबाधित व मानसिक ) दिव्यांगजनों ने आम जनता से वोट करने के साथ अपने मताधिकार के उपयोगिता का महत्व बताते हुए मतदान करने की अपील की 
इस अवसर पर  स्वीप के सहायक नोडल रितेश शर्मा, स्वीप जिला आइकॉन  उषा खरे, बीसीसीआई के प्रवक्ता अजय देवनानी , दिव्यांगजन बच्चों के साथ उमंग की संस्थापक  दीप्ति पटवा सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन सशक्ति करण विभाग से  संयुक्त संचालक आरके सिंह, समर्थ संस्था से  करुणेश माहोरे , उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसायटी से निर्मला यादव, वंशिका मुरजानी,कविता जैन, अंकित,हर्षिता के साथ बड़ी संख्या में मतदाता शामिल हुये ।

Related Articles