Uncategorized

गाड़ियों में लगाए जा रहे अस्थाई कोच की अवधि बढ़ाई

 भोपाल ।  रेल प्रशासन द्वारा यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए भोपाल मण्डल से प्रारम्भ/समाप्त होने वाली दो जोड़ी गाड़ियों में वर्तमान में लगाए जा रहे अस्थाई कोच की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 
    जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में  01.12.2022 से 31.12.2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में  03.12.2022 से 02.01.2023 तक 01 शयनयान श्रेणी का अस्थाई कोच प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए जुड़ता रहेगा।
     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में 01.12.2022 से 31.12.2022 तक तथा गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में  02.12.2022 से 01.01.2023 तक 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई कोच प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए जुड़ता रहेगा।
 

Related Articles