Uncategorized

कर्मचारी हितेषी सरकार मन के लिए गणेश मंदिर में बांधी मनौती

भोपाल। मध्य प्रदेश में कर्मचारी हितैषी सरकार एवं ओ पी एस के समर्थन करने वाली सरकार बनाने के लिए आज मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने चिंतामन गणेश मंदिर सीहोर में पूजा अर्चना करके मनौती बांधी है। कर्मचारी मनचले भगवान गणेश से प्रार्थना करिए की नई सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं कर्मचारी हित की प्रमुख मांगों को पूरा करने वाली बने। कर्मचारियों ने विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान किया है। अगली सरकार ओ पी एस का समर्थन करने वाली एवं कर्मचारी हितेषी सरकार बनाने के लिए मतदान किया।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच की प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के साढे 5 लाख कर्मचारियों ने अपने परिवार सहित मतदान महादान अभियान से प्रेरित होकर 17 नवंबर 2023 को कर्मचारी हितेषी सरकार बनाने एवं ओ पी एस की मांग पूरी कारने के लिए संकल्प के साथ भारी संख्या मतदान किया है। मध्य प्रदेश में नई पेंशन योजना एनपीएस धारक कर्मचारी पुरानी पेंशन योजनाओ पी एस की मांग वर्षों से कर रहा है लेकिन सरकार ने ओ पी एस की संवैधानिक मांग को संज्ञान में आज तक नहीं लिया। अब मध्य प्रदेश के एनपीएस धारक कर्मचारियों को आशा ही नहीं विश्वास है कि 3 दिसंबर 2023 को नई सरकार पुरानी पेंशन योजना ओ पी एस लागू करने एवं कर्मचारी हित की प्रमुख मांगों महंगाई भत्ते का 900 करोड रुपए एरियर का भुगतान स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ वृती कर की समाप्ति, दोहरे टेक्स से छूट, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमित करना, अंशकालीन कर्मचारी वन सुरक्षा श्रमिकों को श्रम आयुक्त का न्यूनतम वेतन, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण, अनियमित कर्मचारियों का अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, अनियमित कर्मचारियों को 10 लाख रुपए की ग्रेजुटी, मृत्यु होने पर 10 लाख का उपादान आदि मांग को मंजूर करने की दिशा में काम करेगी।

Related Articles