Uncategorized

कर्मचारी संगठनों ने महापौर व अध्यक्ष का किया सम्मान

 

निगमकर्मियों की उत्कृष्ट बालिकाओं के सम्मान हेतु राशि के प्रावधान  
भोपाल । महापौर मालती राय द्वारा मंगलवार को प्रस्तुत निगम के बजट में निगमकर्मियों की 10वीं एवं 12वीं की मैरिट में स्थान बनाने वाली बालिकाओं के लिए 5 हजार रूपये प्रति बालिका का प्रावधान करने पर नगर निगम सहित प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने महापौर मालती राय व अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का स्वागत एवं सम्मान किया।
 आईएसबीटी स्थित महापौर कक्ष में शुक्रवार को प्रगतिशील नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरसरी प्रसाद पटेल, संजय सक्सेना, मंत्रालय कर्मचारी संघ के सुधीर नायक, निगम मंडल कर्मचारी संघ के अनिल वाजपेयी, अजय श्रीवास्तव ‘‘नीलू’’, गजेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य प्रतिनिधियों ने महापौर श्रीमती राय द्वारा निगम कर्मचारियों की पुत्रियों के प्रोत्साहन हेतु की गई पहल की सराहना की और महापौर श्रीमती राय एवं अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं सम्मानित भी किया।

Related Articles