Uncategorized

कर्मचारी मंच ने महंगाई भत्ते की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग करी है कि राज्य के 10 लाख कर्मचारियों का 1 जुलाई 2023 बकाया चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ तत्काल दिया जाए यदि कर्मचारियों को महंगाई के भत्ते का लाभ 15 दिवस में नहीं दिया गया तो राज के कर्मचारी भोपाल में संयुक्त रूप से आंदोलन करेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि नव नियुक्त सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के संगठनों से सरकार बनने के डेढ़ माह बाद भी संवाद नहीं किया है और ना ही प्रमुख मांगों को संज्ञान में लिया चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग राज सरकार में लंबे समय से लंबित है सरकारी ने लेखा अनुदान बजट में सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ देने का वजट का प्रावधान भी कर लिया है फिर भी आदेश जारी नहीं की है जिस कारण प्रदेश के कर्मचारियों में निराशा का वातावरण निर्मित हो गया है कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री से पुरजोर मांग करी है कि महंगाई भत्ते के आदेश तत्काल जारी किया जाए और राज्य के कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से प्रमुख मांगों पर संवाद किया जाए।
                               

Related Articles