Uncategorized

प्रांतीय संकल्प सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से भोपाल पहुंचे कर्मचारी

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले आयोजित प्रांतीय संकल्प सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से अनियमित कर्मचारी स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन कर्मचारी कर्मचारी बड़ी संख्या में भोपाल के अंबेडकर मैदान तुलसी नगर में पहुंच गए हैं क्रांति संकल्प सम्मेलन में कर्मचारी आज संगठन की वर्ष 2024 की वार्षिक कार्य योजना तैयार करेंगे तथा 11 सूत्रीय मांगों पर आगामी रूपरेखा तैयार करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे प्रांतीय संकल्प सम्मेलन को कर्मचारी नेता अशोक पांडे महेंद्र सारस प्रमोद बर्डे सुनील पाठक शिव प्रसाद सांगुले राजेश्वर पांडे राजभान रावत आदि संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अनियमित कर्मचारियों का वर्ष 2024 का यह प्रथम प्रांतीय संकल्प सम्मेलन है सम्मेलन के माध्यम से अनियमित कर्मचारी अपनी प्रमुख 11 सूत्रीय मांगों की ओर राज सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं
 
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच की प्रमुख 11 सूत्रीय मांगे ।
1 प्रदेश के स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए महंगाई भत्ते ,अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए।
२ प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
३ प्रदेश के पंचायतों में कार्यरत पंचायत चौकीदारों ,भृत्यो ,नल जल चालकों को पंचायत कर्मी का दर्जा दिया जाए न्यूनतम वेतन का लाभ दिया जाए अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन सुविधा वर्दी सुविधा का लाभ दिया जाए।
४ प्रदेश के शासकीय विभागों के अनियमित कर्मचारियों को न्यायालय आदेश का लाभ दिया जाए।
५ प्रदेश के नियमित एवं अनियमित कर्मचारी की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए।
६ अनियमित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी 10 लाख रुपए दी जाए एवं आकस्मिक मृत्यु होने पर अनुकंपा अनुदान 10 लाख भुगतान किया जाए।
 ७ प्रदेश के अंशकालीन कर्मचारियों को नियमित किया जाए कलेक्टर दर का वेतन दिया जाए अवकाश सुविधा का लाभ एवं अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाए।
८ प्रदेश के वन सुरक्षा चौकीदार एवं श्रमिको को वर्दी एवं श्रम आयुक्त का न्यूनतम वेतन दिया जाए।
९, पार्ट टाइम सुरक्षाक को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का दर्जा एवं कलेक्टर दर का वेतन दिया जाए।
१० प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी बनाया जाए।
११ प्रदेश के अनियमित संवर्ग के कर्मचारियों को आयुष्मान सुविधा का लाभ दिया जाए।
              
                               

Related Articles