Uncategorized

आबकारी कार्यवाही, हाथभट्टी मदिरा  औऱ  महुआ लाहन बरामद, 5 महिलाएं गिरफ्तार

भोपाल । राजधानी भोपाल में गुरुवार को लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर *कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह निर्देशन में, *सहायक बैरसिया क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही में  आबकारी कन्ट्रोलर रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में *व्रत उपनिरीक्षक संजय जैन एवं जिला आबकारी बल भोपाल ने रतुआ पठार, हर्राखेड़ा,तरावली जोड़,करारिया जोड़,बैरासिया पठार,धमर्रा, हिरनखेड़ी,करनपुरा क्षेत्र में संयुक्त दविश देकर  जंगलों,पठारों में कुप्पो एवम ड्रमों से *375 ली हाथभट्टी मदिरा और 4160 kg लाहन* बरामद कर,म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) और (च) तहत  महिला आरोपी *करीना  w/o संदीप कंजर, माया d/o ऊदल पटेल,गुड्डो बाई w/o मनोज कंजर,मंदाकनी d/o कल्लू कंजर और जानकी w/o सुरेश कंजर* को गिरफ्तार कर कुल 16 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए।
जप्त  सामग्री की *कुल कीमत पांच लाख अस्सी हजार रुपये* है। लहान का मौके पर सेंपल लेकर विधिवत नष्ट किया।

उक्त कार्यवाही में जिले के सहायक  आबकारी अधिकारी,आबकारी उपनिरीक्षक , मुख्य आरक्षक,आरक्षक एवं होमगार्ड जवान शामिल रहे।

Related Articles