Uncategorized

एफबी फ्रैंड ने विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बेटी के साथ भी करने लगा था छेड़छाड़

भोपाल । कोलार थाना पुलिस ने इलाके में रहने वाली विधवा महिला की शिकायत पर राजस्थान के युवक खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ के तहत मामला कायम किया है। आरोपी पीड़ीता की नाबालिग बेटी पर भी गलत नजर रखते हुए उसके साथ अशलील छेड़छाड़ करने लगा था। इसकी जानकारी लगने पर महिला ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 48 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति का पू्र्व में देहांत हो चुका है। पति की मौत के बाद वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ घर पर रहते हुए अपना निजी व्यावसाय करती है। करीब दो साल पहले उसकी सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले माधवप्रकाश नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। बाद में उनके बीच चैटिंग और जल्द ही फोन पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसकी पारिवारिक स्थिति को भांपते हुए भावनात्मक रुप से अपनी बातो में फांसते हुए शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया और जल्द ही शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। इसके बाद आरोपी लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। आरोप है कि बीती दिनों उसने महिला की बेटी पर भी बुरी नजर रखना शुरू कर दिया था। महिला घर से बाहर जाने पर आरोपी उसकी बेटी के साथ अशलील हरकते करता था। बेटी ने हिम्म्त कर सारी बात मॉ को बताई। तब पीड़ीता थाने जा पहुंची, पुलिस ने आरोपी माधव प्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ व पॉक्सों एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियो का कहना है की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस पार्टी अजमेर रवाना की जाएगी।

Related Articles