Uncategorized

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का 9 फरवरी को नई सरकार में पहला आंदोलन

सरकार गठन के बाद से ही कर्मचारियों की हो रही है अनदेखी।


हर कैबिनेट मीटिंग के बाद मिलती है निराशा.

भोपाल । महंगाई भत्ता/ राहत,वाहन भत्ता मकान किराया वृद्धि को लेकर 9 फरवरी 2024 शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे राज्य मंत्रालय पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष एस एस रजक,भोपाल जिला अध्यक्ष मोहन अय्यर,प्रदेश पदाधिकारी मोहम्मद सलीम,एस एल पंजवानी,आशुतोष शुक्ला,जयविंद सोलंकी,अरुण भार्गव,आरिफ अली दामोदर आर्य,राजकुमार चौरसिया,अवतार सिंह,ओ पी सोनी,मोहन सिंह कुशवाहा,संजय लाड़,पारस पीटर आदि नेताओं ने सरकार द्वारा कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों की अनदेखी करने पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की है नेताओं ने कहा कि इस भीषण महंगाई में कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को हितों की रक्षा करना सरकार का पहला दायित्व है।

Related Articles