संचालक उद्यानिकी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सोपा
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज उद्यानिकी विभाग के संचालक को उद्यानिकी विभाग की स्थाई कर्मियों एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की पांच सूत्रीय लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा संचालक ने प्रतिनिथि मंडल को आश्वासन दिया है कि 5 सूत्रीय मांगों का एक सप्ताह के अंदर निराकरण किया जाएगा प्रतिनिधि मंडल में अशोक पांडे, सुनील पाठक, सत्येंद्र पांडे, श्याम बिहारी सिंह, चांद सिंह, श्याम लाल विश्वकर्मा, जगदीश शर्मा आदि शामिल थे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताएं कि उद्यानिकी विभाग में स्थाई कर्मियों को सन 2022 से महंगाई भत्ते का लाभ नहीं दिया जा रहा है दर्जनों स्थाई कर्मियों को एनपीएस योजना का भी लाभ नहीं दिया गया है उद्यान की विभाग के अधिकारी स्थाई कर्मियों की सेवा अभिलेख बिगाड़ रहे हैं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी स्थाई कर्मियों एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को चार-चार माह से वेतन भुगतान नहीं कर रहे हैं जिसकी शिकायत आज ज्ञापन के माध्यम से संचालक उद्यानिकी विभाग को की गई है यदि संचालक ने सात दिवस के अंदर मांगों का निराकरण नहीं किया तो उद्यानिकी विभाग के स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आंदोलन करेंगे।



