Uncategorized

स्थाई कर्मियों को वर्दी देने में दोहरे मापदंड अपना रहा है वन विभाग

पी सी सी एफ को कर्मचारी मंच ने ज्ञापन सौंपा।
भोपाल। वन विभाग मुख्यालय ने वन विभाग के स्थाई कर्मियों को वर्दी देने का नया निर्णय लिया है वन मुख्यालय ने स्थाई कर्मियों को वर्दी प्रदान करने के आदेश जारी करे है लेकिन स्थाई कर्मियों को वर्दी प्रदान करने में वन विभाग दोहरे मापदंड अपना रहा है वन विभाग ने केवल प्रदेश के एक वन वृत कै स्थाई कर्मियों को वर्दी प्रदान करने के आदेश जारी करें हैं मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग ने वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पी सी सी एफ)को ज्ञापन सौंपकर मांग करी है कि प्रदेश के वन विभाग में कार्यरत समस्त स्थाई कर्मियों को वर्दी प्रदान करने के आदेश जारी किए जाए।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि वन विभाग ने 1/11/ 2023 को संयुक्त वन प्रबंधन शाखा कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल से आदेश जारी करके जबलपुर वृत के 488 स्थाई कर्मियों को वर्दी प्रदान करने के आदेश जारी करें हैं मुख्यालय वन विभाग ने वर्दी प्रदान करने के निर्णय में दोहरे मापदंड अपनाते हुए प्रदेश के 15 अन्य वन वृत के हजारों स्थाई कर्मियों को वर्दी के लाभ से वंचित कर दिया है जिससे वन विभाग के प्रदेश में कार्यरत 5000 स्थाई कर्मियों में असंतोष व्याप्त है यदि शीघ्र ही वन विभाग वन मुख्यालय ने वन विभाग की समस्त स्थाई कर्मियों को वर्दी प्रदान करने के आदेश जारी नहीं करे तो मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के नेतृत्व में वन विभाग के स्थाई कर्मी अपर मुख्य सचिव वन को ज्ञापन सौंपेंगे।
                             

Related Articles