Uncategorized

बरातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में जा घुसी, चार की मौत, चार अन्य घायल

बरातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसने से चार बरातियों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए हैं। सभी बरात से लौट रहे थे।

मथुरा । मंगलवार देर रात आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। पलवल से छाता क्षेत्र में एक बरात आई थी। बराती देर रात वापस ट्रेवलर से लौट रहे थे। कोसीकलां के पास पीछे से ट्रेवलर एक ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में चार लोगों की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चार लोगों को केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मथुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को सुचारू करवाया।
दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई। पलवल के मुड़कटी से एक बरात छाता के उमराया गांव आई थी। हाईवे पर कोसीकलां के पास ट्रेवलर पीछे से ट्रक में घुसने से ट्रेवलर सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें उपचार के दौरान पलवल के औरंगाबाद गोपालगढ़ निवासी ध्रुव, चुन्नीलाल, श्याम तथा दलवीर सिंह की मृत्यु हो गई। ट्रेवलर सवार मोहित, रोहन, उनके पिता रोहताश, और नवीन घायल हो गए।

Related Articles